CG FIRE : बिलासपुर में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FIRE : Massive fire breaks out at a furniture factory in Bilaspur, killing two workers.

बिलासपुर, 24 दिसंबर 2025। न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार 23 दिसंबर को तारपीन टैंकर खाली करने के दौरान फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना में सुपरवाइजर रितेश शुक्ला और एक मजदूर आयुष सूर्यवंशी अंदर ही फंस गए थे। सुपरवाइजर जलते हुए बाहर निकले, लेकिन रायपुर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, आयुष को फैक्ट्री के अंदर से गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी जान चली गई।

सूत्रों के मुताबिक, आग लकड़ी के फर्नीचर की पालिश के लिए फैक्ट्री में तारपीन टैंकर खाली करते समय लगी। मोटर से निकली चिंगारी तेल तक पहुंच गई और देखते ही देखते आग फैल गई। फैक्ट्री से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कई वाहनों से पानी और फोम का छिड़काव कर आग पर काबू पाया गया।

फायर के दौरान कई मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। आयुष और उसके परिवार के लोग भी बाहर आए, लेकिन आयुष अंदर फंस गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने फैक्ट्री में आगजनी को लेकर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिवार में मातम छा गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related