CG EXAM DATE: Date of annual examination announced in schools
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं की तारीखें तय कर दी गई हैं। डीपीआई (DPI) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू की जाएंगी।
आदेश के अनुसार, पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठी, सातवीं, नौवीं और ग्यारवीं कक्षा की परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल के बीच पूरी कर ली जाएंगी। डीपीआई ने जोर देकर कहा है कि ये तिथियां किसी भी हालत में बदली नहीं जाएंगी।
सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों में परीक्षा की तैयारी समय रहते सुनिश्चित करें ताकि सुचारू रूप से परीक्षा सम्पन्न हो सके।


