CG News : तेज रफ्तार एंबुलेंस ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Date:

CG News: High-speed ambulance hits young man, dies on the spot

 

खैरागढ़:शहर के तुरकारीपारा मेन रोड पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में किल्लापारा निवासी 45 वर्षीय कमल नारायण की मौत हो गई। हादसा चंद्राकर पैथोलॉजी लैब के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का पहिया उनके पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक और वाहन की तलाश जारी है।

 

पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की पार्टी!

CHHATTISGARH : Officers' party in government guest house! कोरबा. कोरबा...

EDUCATION SCAM : स्कूल घोटाले का बड़ा पर्दाफाश!

EDUCATION SCAM : Big expose of school scam! रायपुर डेस्क।...