डीएड अभ्यर्थियों का संघर्ष जारी, विधानसभा पहुंचने पर 6 हिरासत में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Struggle of D.Ed candidates continues, 6 detained after reaching the Assembly.

छत्तीसगढ़ में डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की सहायक शिक्षक भर्ती 2023 को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को 66वें दिन में प्रवेश कर गई। अभ्यर्थी 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मेरिट सूची में नाम आने और न्यायालय के आदेश के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है। वे अपने आंदोलन को कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने की बात कह रहे हैं।

 

25 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मुद्दा उनके क्षेत्रीय विधायक द्वारा सदन में उठाया गया। इस दौरान कुछ अभ्यर्थी वैध अनुमति लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का दावा है कि उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पहले ही सूचना दे दी थी।

 

इसके बावजूद आरोप है कि विधानसभा के गेट नंबर-3 के पास से 6 डीएड अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपों में विधानसभा परिसर को नुकसान पहुंचाने और मंत्रियों के बंगलों में पेट्रोल फेंकने जैसे गंभीर प्रकरण शामिल किए गए हैं।

 

बाद में सभी अभ्यर्थियों को एसडीएम कार्यालय ले जाया गया, जहां उन पर आंदोलन समाप्त करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related