CG Elephant News : गांव में दिखा हाथियों का महादल, वन विभाग हुआ अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Elephant News: Massive Herd of Elephants Spotted in Village; Forest Department on High Alert

CG Elephant News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 35 हाथियों का बड़ा दल देखा गया है, जिसमें 7 शावक भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार छाल वन परिक्षेत्र के बोजिया परिसर स्थित पेलमबांध के पास हाथियों के समूह में 3 नर, 25 मादा और 7 बच्चे शामिल हैं। यह दल जंगल के साथ-साथ गांवों के आसपास भी घूमता नजर आया है।

हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए हाथी मित्र दल को अलर्ट पर रखा गया है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है।

हाथी छाल रेंज में 59, धरमजयगढ़ रेंज में 48 और लैलूंगा रेंज में 13 हाथी हैं। कुल संख्या में 36 नर, 62 मादा और 26 शावक शामिल हैं।

वन विभाग द्वारा ड्रोन और जमीनी टीमों की मदद से लगातार निगरानी की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related