Raipur Nagar Nigam Action: रायपुर निगम ने 8 परिसरों पर जड़ा ताला! 

Date:

Raipur Nagar Nigam Action: Raipur Corporation Seals 8 Premises!

Raipur Nagar Nigam Action :  रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 और पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र में 8 बड़े बकायादारों द्वारा कई वर्षों से बकाया राशि जमा न करने पर व्यवसायिक परिसरों को तत्काल सीलबंद कर दिया गया हैं।

रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक की टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई।

नगर पालिक निगम द्वारा डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए जाने के बाद भी भुगतान नहीं करने पर यह कार्रवाई की गयी है।

जोन कमिश्नर ने बताया की वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 में 91,572 रुपये के बकायादार रामपाल लहरी, 91,572 रुपये के बकायादार सुकलहीन लहरी, 2,05,000 रुपये के बकायादार मो. अब्दुल कलाम, 4,00,389 रुपये के बकायादार बलविंदर सिंह, 77,859 रुपये के बकायादार ओमप्रकाश तिवारी तथा 2,05,879 रुपये के बकायादार अंकित साव के परिसरों को सीलबंद किया गया।

पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में 5,07,539 रुपये के बकायादार निखिल ट्रेडर्स और 8,36,874 रुपये के बकायादार संतोषी देवी/रामनिवास के व्यवसायिक परिसरों में भी ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई की गई।

नगर पालिक निगम ने कहा है की आगे भी ऐसे ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related