ATM Thief : रातों रात अमीर बनने का प्लान हुआ फेल, आरोपी गिरफ्तार.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ATM Thief: Plan to Get Rich Overnight Fails; Accused Arrested.

ATM Thief : खैरागढ़ के उदयपुर स्थित ATM मशीन को निशाना बनाकर कैश लूटने की कोशिश करने वाला आरोपी को पकड़ लिया है।

यह घटना 14 अप्रैल को उदयपुर स्थित ATM में सामने आई, जहां तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया था।

एटीएम की देखरेख करने वाले कर्मचारी को जब मशीन बंद मिली तो उसने अंदर जाकर देखा की ATM लॉबी में तोड़फोड़ और छेड़छाड़ की गई थी, जिससे स्पष्ट हो गया कि किसी ने पूरी योजना बनाकर कैश लूटने की कोशिश की थी।

घटना की जानकारी मिलते ही छुईखदान पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास की गतिविधियों, संदिग्ध मूवमेंट और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच को आगे बढ़ाया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चंपालाल जंघेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया।

उसने ATM में तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related