CG ELECTRIC SHOCK: बिजली के तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Electric Shock: Two laborers die a tragic death after coming into contact with an electric wire!

 

 

CG ELECTRIC SHOCK: बिलासपुर के गौरवपथ स्थित स्वर्ण जयंती कॉलोनी में 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत की है।

4 अगस्त को स्वर्ण जयंती कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की छत पर पैराफीट कॉलम की ढलाई के दौरान मजदूर 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद नगर निगम ने निर्माणाधीन मकान की जांच की थी। जांच में मकान का निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत पाए जाने की बात सामने आई थी।

नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए हादसे वाले निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर चलाया और अवैध निर्माण को हटाया।

हादसे की जांच के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों, निर्माण की अनुमति, सुरक्षा मानकों और बिजली लाइन से संबंधित लापरवाही समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related