Attack on Mamta Banerjee: Mamata’s convoy was attacked with bricks, stones and shoes.
ATTACK ON MAMTA BANERJEE: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में मृत तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता बिरजू केवट के परिवार से मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोककर उनकी गाड़ी पर कीचड़, पानी की बोतलें और जूते-चप्पल फेंके. प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ‘चोर’ कहकर नारे भी लगाए.
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी कार पर जूते और बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए. उन्होंने दावा किया, अगर कार की खिड़कियां खुली होतीं तो मेरा सिर फट जाता.हम सभी मारे जा सकते थे.
उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं की.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी. उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा को संरक्षण दे रही है.
ममता ने कहा कि पुलिस के सामने ही उनके वाहन पर हमला किया गया, जो गंभीर चिंता का विषय है.
वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि इस घटना का हम लोग कतई समर्थन नहीं करते हैं. इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं का कोई लेना देना नही है.
