DUSSEHRA 2026: देशभर में दशहरा की धूम, जाने शुभ मुहूर्त! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DUSSEHRA 2026: Dussehra celebrations across the country – check the auspicious timings!

 

 

 

DUSSEHRA 2026: दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व आज, 20 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान श्रीराम की रावण पर विजय की याद में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है।

वहीं, कई स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा, शस्त्र पूजन और आयुध पूजा की परंपरा निभाई जाती है।

 

 

विजयादशमी पूजा का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2026 में दिए गए पंचांग के अनुसार, विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वहीं, अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक बताया गया है

विजयादशमी के अवसर पर आयुध पूजा विजय मुहूर्त दोपहर 1:59 बजे से 2:45 बजे तक है, जबकि अपराजिता देवी की पूजा का समय दोपहर 1:14 बजे से 3:30 बजे तक बताया गया है।

दशहरे पर रावण दहन पर्व का प्रमुख आकर्षण होता है। उत्तर भारत के कई शहरों और कस्बों में 20 अक्टूबर की शाम को रामलीला के समापन के बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।

 

उपलब्ध समय के अनुसार, रावण दहन के लिए शाम 5 बजकर 47 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक का समय शुभ बताया गया है।

 

वहीं, प्रदोष काल शाम 5 बजकर 47 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। स्थानीय रामलीला समितियों और आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के वास्तविक समय में अंतर हो सकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related