CHHATTISGARH: Former MP Jayshree Banerjee enters the fray in the dispute involving IAS officer Amit Kataria and MP Brijmohan Agrawal!
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव IAS अमित कटारिया और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बीच चल रहे विवाद में मध्यप्रदेश की पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयश्री बनर्जी ने हस्तक्षेप किया है।
जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अमित कटारिया के खिलाफ लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
जयश्री बनर्जी ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि मामले को लेकर लोकसभा सचिवालय की ओर से पहले ही तथ्यात्मक जानकारी मांगी जा चुकी है।
