CG DHAN KHARIDI: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने लगाया आरोप, कहा – किसानों का रकबा काटा गया…

Date:

CG DHAN KHARIDI रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कांग्रेस नेता और पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रदेशभर में किसानों का रकबा काटा जा रहा है और कई जगहों पर रकबा शून्य कर दिया गया है। भगत ने आरोप लगाया कि किसानों के साथ दादागिरी और हेकड़ी दिखाकर खरीदी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है, जिससे किसान खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों का काटा गया रकबा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करे, ताकि धान खरीदी में किसानों को न्याय मिल सके।

नई जमीन गाइडलाइन पर भी पूर्व मंत्री ने सवाल उठाए और कहा कि सरकार की नीतियों से राजस्व वसूली प्रभावित हुई है, जो प्रदेश के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है।

नवा रायपुर के चंदखुरी में राम मूर्ति के स्थान परिवर्तन को लेकर भी अमरजीत भगत ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भगवान के कई रूप होते हैं, जरूरी नहीं भाजपा जैसा चाहे वैसा दिखे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related