CG CRIME: Young Man Found Hanging in Colony; Police Investigating
CG CRIME: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ फेस-02 स्थित LIG C Block में युवक बिल्डिंग की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव मिलने के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग की छत पर युवक को फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही डीडी नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
घटना के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं बिल्डिंग और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक कब और कैसे बिल्डिंग की छत तक पहुंचा।
स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात तक इलाके में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई थी। सुबह शव मिलने के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया।
