CG Crime News: तंत्र-मंत्र के चक्कर में खुद का ही गला काटा, पुलिस कर रही मामले की जांच

Date:

CG Crime News: Man Slits His Own Throat While Engaged in Occult Practices; Police Investigating the Case

Cg Crime News : छत्तीसगढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक व्यक्ति ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिवार सदमे में है। बिलासपुर जिले के ग्राम जोंधरा निवासी चंदन नट ने तांत्रिक क्रियाओं के चक्कर में अपने ही जीवन का अंत कर लिया। पूजा रूम में खून से लथपथ उसकी लाश देख बहू की चीखें निकल गई। बता दे की 4 महीने पहले भी उसने अपना हाथ काटा था। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

 

दरअसल, ग्राम जोंधरा निवासी चंदन नट (45) भीख मांगकर अपने और परिवार का गुजर-बसर करता था। रोज की तरह वो मंगलवार को भीख मांगने निकला था। शाम करीब 6 बजे वह घर लौटा। इस दौरान अपने बड़े भाई के साथ बैठकर बीड़ी पीते हुए काफी देर तक बातचीत की। भाई के जाने के बाद वह अपने घर के अंदर पूजा कमरे में चला गया।

 

 बहू ने देखा- खून से लथपथ पड़ी थी लाश

 

इसके बाद शाम करीब 7 बजे चंदन की बहू किसी काम से घर के पूजा कमरे की ओर गई। इस दौरान अंदर कमरे में चंदन खून से लथपथ पड़ा था। उसे देखकर वो चीख पड़ी। बहू की आवाज सुन उसका बेटा सुल्तान और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।

 

इलाज से पहले ही  हो चुकी थी मौत

चंदन को घायल समझकर परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी पचपेड़ी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिलासपुर से डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया।

रात होने की वजह से शव को घटनास्थल पर ही रखवाया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम ने बुधवार सुबह घटना की बारीकी से जांच की। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREAKING : होटल की छत से छलांग, युवती की मौत

RAIPUR BREAKING : Girl jumps from hotel roof, dies रायपुर....

CHHATTISGARH : धर्मांतरण बिल पर जोगी का विरोध

CHHATTISGARH : Jogi opposes the conversion bill रायपुर। छत्तीसगढ़ की...