CG CRIME: DEO मणिराम यादव पर करोड़ों के घोटाले का लगा आरोप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: DEO Maniram Yadav accused of a multi-crore scam!

 

CG CRIME: बलरामपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मणिराम यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और शासकीय राशि के गबन के गंभीर आरोप लगाते हुए सरगुजा संभाग के कमिश्नर को विस्तृत शिकायत सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मणिराम यादव का पूर्व का विवादित रिकॉर्ड होने के बावजूद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं, जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और शासन की छवि प्रभावित हो रही है.

शिकायतकर्ता विमलेश देवांगन ने कमिश्नर को दिए आवेदन में कई गंभीर बिंदुओं का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। 2016 के मध्यान्ह भोजन घोटाले का भी जिक्र

शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2016 में मणिराम यादव, लुण्ड्रा विकासखंड में प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के पद पर पदस्थ थे। उस दौरान मध्यान्ह भोजन योजना के तहत लगभग 2 करोड़ 42 लाख 93 हजार 501 रुपये की वित्तीय अनियमितता, गबन और राशि को निजी खातों में स्थानांतरित करने के आरोप लगे थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विभागीय जांच को प्रभाव और आर्थिक लेन-देन के माध्यम से प्रभावित किया गया, जिसके कारण आज तक मामले में अंतिम कार्रवाई नहीं हो सकी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related