ARNAB CYCLONE : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ARNAB CYCLONE: Alert for heavy rain and strong winds in Chhattisgarh!

 

 

ARNAB CYCLONE: बंगाल की खाड़ी से बना अर्नब चक्रवात के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

मौसम विभाग के रायपुर केंद्र के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ऐसे में खुले स्थानों और कमजोर ढांचों के आसपास लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

मौसम विभाग ने 26 सितंबर को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 27 सितंबर को भी कई जगह बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके बाद 28 सितंबर से विशेष चेतावनी नहीं है, हालांकि बारिश की संभावना बनी रहेगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हुई। प्रमुख स्टेशनों में जगदलपुर में 34.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान पक्के सुरक्षित स्थान पर रहने और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related