CG CRIME BREAKING : कन्हैयालाल की तरह कवर्धा में मुस्लिम युवकों ने की चरवाहे की गला रेत कर हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME BREAKING: Like Kanhaiyalal, Muslim youth in Kawardha murdered a shepherd by slitting his throat.

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजस्थान के कन्हैयालाल की तरह कवर्धा में भी शनिवार की देर रात एक चरवाहे की पांच लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चरवाहे की गला रेता –

जानकारी के मुताबिक, दिल दहला देने वाली वारदात सिटी कोतवाली थाना के लालपुर नर्सरी की है। मृतक सदाराम यादव गौठान में चरवाहे का काम करता था। रोज की तरह शनिवार को भी साधराम काम पर गया हुआ था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के लोगों ने बताया कि सड़क किनारे साधराम का शव पड़ा है। इस सूचना के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को देखने पर पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की हत्या गला रेतकर की गई।

5 आरोपी गिरफ्तार –

पुलिस ने घटना के कुछ ही समय में हत्या के आरोपी सुफियान, इदरीश खान, अयस खान, अयास खान, महताब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग है। फिलहाल आरोपियों ने हत्या किस मकसद से की। इसकी जांच पुलिस कर रही है। सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्तार में है।

एसपी ने दी जानकारी –

कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस हरकत में आई और वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related