CG BREAKING: A sudden fire broke out in the passenger bus, everything got burnt to ashes.
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बालोद और कांकेर सीमा से लगे ग्राम जगतरा टोल प्लाजा के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई है। देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई। वहीं यात्री भी धुआं उठते देख बस से कूदकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस अंबे ट्रेवल्स की यात्री बस नारायणपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। जगतरा घाट पार करने के बाद जैसे ही बस टोल प्लाजा के पास पहुंची। अचानक ब्रेक शू चिपक गया और घर्षण के कारण आग लग गई।
चालक कुछ समझ पाता इतने में आग फैल गई। वहीं बस में बैठे यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। कुछ यात्रियों ने खिड़की से भी कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग को बुझाने का प्रयास किया, तब तक बस जलकर खाक हो गई थी।
दोनों ओर लगी जाम –
बस में आग की लगने की घटना के बाद टोल प्लाजा के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने भी बैरिकेट लगाकर अन्य वाहनों को रोक दिया।
