CG CRIME BREAKING: बोरी में बंद मिला महिला का शव, मचा हड़कंप…

Date:

CG CRIME BREAKING: दुर्ग। भिलाई में चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास शुक्रवार सुबह बोरी में बंद एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह अंडरब्रिज से गुजर रहे लोगों ने बोरी से बाहर लटकता हुआ एक हाथ देखा. संदेह होने पर तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी गई. सूचना पर सुपेला थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और फॉरेंसिक जांच की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस मर्ग कायम कर मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है.

बता दें, चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज इलाके में रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही लगी रहती है, ऐसे में व्यस्त क्षेत्र में शव मिलने से पुलिस भी हैरान है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related