CG CM MEETING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत की सराहना की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CM MEETING: Chief Minister Vishnudev Sai praised the big victory against Naxalism in Chhattisgarh.

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में अपने निवास कार्यालय में उच्च-स्तरीय बैठक की, जिसमें नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादी आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ पर चर्चा हुई। बैठक में पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिय-

मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों के शौर्य और साहस की सराहना की और उन्हें सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी। उन्होंने सुरक्षाबलों के जवानों का कुशल-क्षेम भी पूछा और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जवानों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में कमी न हो।

ऑपरेशन की जानकारी –

पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस ऑपरेशन में 28 से अधिक माओवादियों के मारे जाने की सूचना मिली है, जो देश का अब तक का सबसे सफल ऑपरेशन होगा। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के सफाया के लिए एंटी नक्सल अभियान लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री का संकल्प –

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए उनकी सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बस्तर विकास और शांति की ओर तेजी से अग्रसर है और सरकार के कार्यों से बस्तर की जनता में नई आस जगी है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related