CG BUDGET 2025-26 LIVE : प्रGATI के बजट में ‘अटल मॉनिटरिंग पोर्टल’, ‘CM सुशासन फेलोशिप’, ‘CM Excellence Award’ और विकास की नई रफ्तार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BUDGET 2025-26 LIVE: ‘Atal Monitoring Portal’, ‘CM Good Governance Fellowship’, ‘CM Excellence Award’ and new pace of development in Pragati’s budget!

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज साल 2025-26 का बजट पेश किया। इस बार बजट का मुख्य थीम ‘प्रGATI’ (GATI) रखा गया है, जो Good Governance, Accelerating Infrastructure, Technology और Industrial Growth पर केंद्रित है।

‘प्रGATI’ के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ की नई उड़ान

बजट में ‘अटल मॉनिटरिंग पोर्टल’ (Atal Monitoring Portal) का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों द्वारा किया गया, जिसके लिए 109 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। यह पोर्टल प्रदेश के विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी सुनिश्चित करेगा।

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना का आगाज़

सुशासन को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना’ का आरंभ किया गया, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। यह योजना न केवल सरकारी सेवाओं में सुधार लाएगी, बल्कि नवाचारों को भी प्रोत्साहित करेगी।

CM Excellence Award से सम्मानित होंगे उत्कृष्ट लोक सेवक

बजट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोक सेवकों को ‘CM Excellence Award’ देने की घोषणा की गई है। इस योजना के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है, जिससे सरकारी सेवाओं में निष्ठा और सेवा भाव को प्रोत्साहन मिलेगा।

‘प्रGATI’ का अर्थ सिर्फ गति नहीं, ज्ञान, विकास और महानता की नींव

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि ‘प्रGATI’ का उद्देश्य केवल गति बढ़ाना नहीं, बल्कि ज्ञान, विकास और महानता की ओर छत्तीसगढ़ को अग्रसर करना है।

खबर चालीसा (Khabar Chalisa) पर लाइव अपडेट्स और विस्तृत कवरेज के लिए जुड़े रहें!

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related