CG CONGRESS : कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक में हुई इन बातों पर चर्चा ..

CG BREAKING: The meeting of the Congress manifesto committee is over, Selja started talking about these things ..
रायपुर। कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि लोगों के क्या विचार है, क्या चाहते हैं, उस पर समिति विचार कर देखेगी। इस बैठक में समिति के अध्यक्ष मो. अकबर, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री डॉ. शिव डहरिया समेत सभी सदस्य मौजूद रहें।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार ने हर एक समुदाय के लिए काम किया है। लोगों को फर्क नजर आ रहा है। बीते कुछ वर्षों में कितना कार्य हुआ इस पर समीक्षा हुई। सभी चीजों को देखते हुए समिति अपना कार्य करेगी। अलग-अलग जगहों पर भी जाएंगे और उनसे सुझाव लेंगे। वहीं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मो.अकबर ने कहा कि महिलाओं के लिए एक सब कमेटी बनाए है।
जिसमें हेमा देशमुख, वाणी राव, शेषराज हरबंश है। जो महिलाओं के बीच जाकर महिलाओं से संबंधित सुझाव लेंगी। 4 सितंबर तक यह सुझाव प्रस्तुत करेंगे। ई मेल पर भी सुझाव आते जा रहे हैं। आगे की बैठक में अन्य जानकारी दी जाएगी और अच्छा घोषणा पत्र तैयार करेंगे।