CG BREAKING : अंबिकापुर नगर निगम में फंड की कमी पर टी.एस. सिंहदेव का बड़ा बयान, कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: T.S. on lack of funds in Ambikapur Municipal Corporation. Singhdev’s big statement, raised questions on Congress government

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीति गरमा गई है। पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव ने निकाय चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला किया है। सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान अंबिकापुर नगर निगम को पर्याप्त फंड नहीं मिला, जिस कारण नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य अच्छे से नहीं हो पाए। उनका यह बयान चुनावी माहौल में गर्मी पैदा कर सकता है।

अंबिकापुर महापौर का कार्यकाल और हार की वजह –

सिंहदेव ने कहा कि अंबिकापुर महापौर का पहला कार्यकाल बहुत अच्छा था, जिसकी वजह से महापौर को दोबारा चुनाव में जीत मिली। हालांकि, कांग्रेस सरकार बनने के बाद नगर निगम को फंड के मामले में कमी रही, जिसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ा। सिंहदेव ने दावा किया कि निगम को और फंड मिल सकता था, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

महापौर डॉ. अजय तिर्की का दूसरा कार्यकाल –

सिंहदेव ने अंबिकापुर महापौर डॉ. अजय तिर्की के दूसरे कार्यकाल को 10 में से 6.5 अंक दिए, जबकि पहले कार्यकाल को 7 अंक दिए। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकाल में काम अच्छा हुआ था, लेकिन कांग्रेस सरकार के बाद नगर निगम की स्थिति में गिरावट आई।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच निकाय चुनाव की टक्कर –

सिंहदेव ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के बीच आगामी निकाय चुनाव में टक्कर की बात की। उनके मुताबिक, कांग्रेस ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना किया था, अब देखना होगा कि निकाय चुनाव में क्या कांग्रेस बीजेपी को टक्कर दे पाएगी या पुरानी अंतर्कलह फिर से पार्टी को नुक्सान पहुंचाएगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related