CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, भाजपा ने संभागीय संयोजकों की सूची जारी की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Preparations for urban body and Panchayat elections in Chhattisgarh intensified, BJP released the list of divisional coordinators.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं, हालांकि चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। सरकार ने राज्यभर के निकायों और पंचायतों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने की तारीख अब भी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

भाजपा ने चुनाव संचालन की जिम्मेदारी संभाली-

चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा ने अपनी रणनीति को मजबूत करने के लिए कल आठ सदस्यीय समिति का गठन किया था, जिससे चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। आज पार्टी ने संभागीय संयोजकों के नाम भी तय कर दिए हैं। भाजपा ने चार प्रमुख संभागों के संयोजकों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को दी है:

रायपुर संभाग: सांसद रूप कुमारी चौधरी
बस्तर संभाग: विधायक विक्रम उसेंडी
दुर्ग संभाग: सांसद संतोष पांडे
बिलासपुर संभाग: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

भाजपा ने इन वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपकर चुनावी तैयारियों को तेज किया है, जिससे चुनावी माहौल में भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयासों में जुटी है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related