LUCKNOW UNIVERSITY: छात्रा से अश्लील बातचीत के आरोप में प्रोफेसर हिरासत में! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Lucknow University: Professor Detained on Charges of Indecent Conversation with Student!

LUCKNOW UNIVERSITY: गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला ​लखनऊ विश्वविद्यालय से आया है।

विश्वविद्यालय में चल रही परीक्षाओं के बीच जंतु विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर पर छात्रा से अनुचित लाभ मांगने और बदले में परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने का बेहद गंभीर आरोप लगा है।

शुक्रवार को दोनों के बीच हुई बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आरोपी शिक्षक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही मुख्य परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्रों को पहले से आउट कराने का दावा कर रहा है।

वायरल ऑडियो में आरोपी प्रोफेसर बेहद आपत्तिजनक लहजे में बात करते हुए  छात्रा से अनुचित लाभ प्राप्त करने की नीयत से परीक्षा की गोपनीयता को भंग करने का सौदा कर रहा था।

लखनऊ विश्वविद्यालय में देर शाम बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हो गए और उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित प्रॉक्टर ऑफिस का घेराव कर दिया।

छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ तत्काल बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने लखनऊ के थाना हसनगंज में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर दे दी गई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और प्रोफेसर को थाने लाकर गहन पूछताछ की जा रही है।

ऐसी घटनाओं से परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल उठना लाजमी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related