JAMMU KASHMIR : “SADO” से आतंकियों का ठिकाना किया ध्वस्त! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Jammu & Kashmir: Terrorist Hideout Demolished Using “SADO”!

JAMMU KASHMIR : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरागम के खानजपथरी इलाके में एक सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन’ (SADO)  के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों के ठिकाने से भारी मात्रा में असलाह बारूद और अन्य सामग्री बरामद की है।

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक गुफाओं में पहले स्टन ग्रेनेड दागे और यह सुनिश्चित होने पर कि अंदर आतंकवादियों की मौजूदगी नहीं है, वहां तलाशी ली।

इस दौरान वहां निम्न हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई-–

 

  • गोला-बारूद:

1 एके-47 मैगजीन और 22 कारतूस।

  • कपड़े और बिस्तर:

जूते (3 जोड़ी), फेरन (2), स्वेटर (2), स्लीपिंग बैग (1), कंबल (3), गद्दा (1), चादर और रेनकोट (1)।

  • इलेक्ट्रॉनिक्स:

पुराना हेडफोन (1), पावर बैंक (1), सोलर प्लेट (1), मोबाइल चार्जर (1), पुराना रेडियो एफएम (1), पेंसिल सेल (2)।

  • बर्तन:

खाना पकाने वाले गैस सिलिंडर (2), पतीले (3), परात (1), स्टील की प्लेटें (2), कड़छी (1), चम्मच (1)।

  • राशन और अन्य सामग्री:

मैगी (8 पैकेट), सूप (2 पैकेट), सूखे मेवे (1 किलो), बिस्किट (1 पैकेट), चना (2 किलो), चावल (10 किलो), दाल (3 किलो) और इस्तेमाल की गई सामान्य दवाएं।

अधिकारियों के अनुसार, इस ठिकाने का मिलना यह स्पष्ट करता है कि आतंकवादी उत्तरी कश्मीर के घने जंगलों का उपयोग छिपने और रसद जुटाने की कोशिश करने के लिए कर रहे है।

आतंकियों की किसी भी साजिश को नाकाम करने और क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल इन इलाकों में लगातार कड़ी निगरानी रख रहे है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related