CG BREAKING : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर लगाया भर्ती घोटाले का आरोप, CBI जांच की मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: State Congress President Deepak Baij accuses BJP government of recruitment scam, demands CBI inquiry

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य में हो रही पुलिस आरक्षक और वन विभाग की भर्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सरकारी विभागों की नौकरियों को बेचने और भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया है।

दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में वन एवं पुलिस विभाग की भर्तियों में खुलेआम बोलियां लग रही हैं, जिससे सरकार की नीयत पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने राजनांदगांव पुलिस आरक्षक भर्ती में हुए भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इन भर्तियों की सीबीआई जांच करवाई जाए या फिर उच्च न्यायालय के जज से इसकी जांच कराई जाए।

भर्तियों में गड़बड़ी और पक्षपात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य के बड़े अधिकारी और सत्ताधारी नेताओं के चहेतों को नियुक्तियां दिलाने के लिए शारीरिक परीक्षण में पक्षपाती नंबर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद की एक कंपनी को शारीरिक परीक्षण का ठेका दिया गया है, जिसके साथ मिलकर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा रही है।

कोरिया और मनेन्द्रगढ़ वन मंडल में हुए शारीरिक परीक्षण में भी पक्षपाती रवैया अपनाने की बात दीपक बैज ने उठाई। उन्होंने कहा कि एक ही दिन पर कई अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया गया, और जिनकी दौड़ में असफलता हुई, उन्हें लंबी कूद और गोला फेंक में 25-25 अंक दे दिए गए, जिससे वे चयन सूची में शामिल हो गए।

कांग्रेस का आरोप- भाजपा युवाओं के सपनों से खेल रही है

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार भर्तियों में भ्रष्टाचार करके प्रदेश के युवाओं के सपनों को बेच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के सत्ताधारी लोग अपनी जेबें भरने के लिए प्रदेश के गरीब और होनहार युवाओं के साथ अन्याय कर रहे हैं।

कांग्रेस ने इस मामले में मामले की सीबीआई जांच और पुनः शारीरिक परीक्षण करवाने की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related