CG BREAKING : SP की टूटी उंगली, ASP का टूटा हाथ, कवर्धा में फिर भड़की हिंसा, आंदोलनकारियों ने पुलिस पर किया हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: SP’s broken finger, ASP’s broken hand, violence erupted again in Kawardha, agitators attacked police

कबीरधाम। गोंडवाना समाज के झंडा के अपमान पर भीड हिंसक हो गयी। बेकाबू भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई की है। उग्र भीड़ ने पुलिसवालों पर हमला बोल दिया। झड़प में एसपी लाल उमैद सिंह की अंगुली टूट गयी है। वहीं एएसपी का हाथ टूट गया है। झड़प के दौरान एक टीआई का सर फूट गया है, जबकि वहीं कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गये हैं। प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी में कई पुलिसवालों को गंभीर चोट आयी है। घटना स्थल पर एसपी जनमजय मोहबे और एसपी डॉ लाल उम्मैद सिंह मौजूद हैं। भीड़ को समझाने की कोशिश जारी है।

जानकारी के मुताबिक गोंडवाना समाज के सतरंगी झंडा के अपमान को लेकर गोंडवाना समाज के लोग उग्र हो गये। हजारों की संख्या में गोंडवाना समाज के लोग ग्राम राजानंदगांव में बैठक की। बैठक के बाद हजारों लोग मौके के लिए कूच कर गये। गोंडवाना समाज का आरोप है कि 14 फरवरी को दुर्गे भगत के द्वारा ग्राम हॉर्मो में गोंडवाना समाज के झंडे का अपमान किया गया था। जिला अध्यक्ष जे लिंगो के अगुवाई में दुर्गे भगत की गिरफ्तारी को लेकर ये हंगामा हो रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

आईजी आनंद छाबड़ा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि कवर्धा में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं, स्थिति शांतिपूर्ण हैं। हमारे कुछ पुलिस अफसरों को चोट आयी है, कुछ पुलिसकर्मी घायल हैं। पुलिस बहुत ही संयम के साथ काम किया। अभी सारी स्थिति सामान्य हैं। पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। हमारे एसपी भी मौके पर हैं। कुल मिलाकर स्थिति सामान्य है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related