CG BREAKING : 14 नगर निगमों में महापौर पद का आरक्षण तय, रायपुर में महिला वर्ग के लिए सीट आरक्षित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Reservation for the post of mayor fixed in 14 municipal corporations, seat reserved for women category in Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण का निर्धारण लॉटरी पद्धति से किया गया। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुई इस प्रक्रिया में महापौर पदों के लिए आरक्षण का वर्गीकरण किया गया।

यहां डालिए नजर –

5 महापौर सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

रायपुर नगर निगम का महापौर पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।

रायगढ़ और रिसाली सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हुई हैं।

अंबिकापुर सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है।

दुर्ग (महिला) और बिलासपुर सीटें ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं।

आरक्षण का वर्गीकरण –

अनुसूचित जाति (SC) :

रायगढ़

रिसाली (महिला)

अनुसूचित जनजाति (ST) :

अंबिकापुर

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) :

बिलासपुर
दुर्ग (महिला)
भिलाई
भिलाई चरौदा

सामान्य वर्ग :

राजनांदगांव
चिरमिरी
जगदलपुर
धमतरी

सामान्य वर्ग (महिला) :

रायपुर
बीरगांव
कोरबा

महिला वर्ग को प्राथमिकता –

इस बार 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जिनमें रायपुर, बीरगांव, कोरबा, दुर्ग (ओबीसी महिला) और रिसाली (एससी महिला) शामिल हैं।

रायपुर में महिला महापौर का चुनाव होगा –

राजधानी रायपुर का महापौर पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है।

आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न –

प्रदेश के 14 नगर निगमों में महापौर पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।

राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू –

आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

आगामी निकाय चुनाव में इन आरक्षित सीटों पर सियासी दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related