CG BREAKING : दुष्कर्म का आरोपी NSUI प्रदेश महासचिव गिरफ्तार, भानुप्रतापपुर उपचुनाव के बीच कांग्रेस को झटका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Rape accused NSUI state general secretary arrested, Congress shocked amid Bhanupratappur by-election

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। NSUI के प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन को रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। रूहाब पर आरोप है कि उसने कालेज की छात्रा के साथ रेप किया है। कल शाम दर्ज हुई शिकायत के आधार आज NSUI नेता को गिरफ्तार किया है। रुहाब मेमन को उपचुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक रुहाब भानुप्रतापपुर का ही रहने वाला है। घटना बीती रात की बताई जा रही है, पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रुहाब मेमन ने कॉलेज में दाखिला दिलवाने में उसकी मदद की थी। इस दौरान से रुहाब ने उसका नम्बर ले लिया था। बीती शाम रुहाब कांकेर पहुचा और फोन कर घड़ी चौक में बुलाया। जिसके बाद उसने पढ़ाई के विषय मे चर्चा करने की बात कहते हुए उसे अपनी कार में बैठा लिया।

आरोपी ने छात्रा को शहर से दूर सिंगारभाट के जंगल मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचायी। छात्रा ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, इस मामले NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने बताया कि कई सारे पदाधिकारियों को पिछले दिनों निलंबित किया गया था, उसमें रूहाब को भी सस्पेंड किया गया था। अनुशासनहीनता के आरोप में उसे सस्पेंड किया गया था। अभी वो हमारा पदाधिकारी नहीं था। हालांकि आरोपी रूहाब की कार में अभी भी प्रदेश महासचिव लिखा हुआ है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related