CG BREAKING : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे को पुलिस ने थाने में बिठाया, पूछताछ जारी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Police took former CM Bhupesh Baghel’s son to the police station, interrogation continues…

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के बेटे को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बैठा रखा है। मीडियारिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस चैतन्य उर्फ बिट्टू से भिलाई थाने में पूछताछ कर रही है। चैतन्य को पूछताछ के लिए थानेमें बैठाए जाने की खबर से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई।

ज्ञात हो कि बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लंबे समय से रायपुर जेल में बंद हैं। उनकी जमानत कीयाचिका कोर्ट कई बार खारिज कर चुका है। ऐसे में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे को थाने में बैठाए जाने से कांग्रेसी हतप्रभ हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related