BREAKING NEWS: मंत्री रामविचार के क्षेत्र में 12 दिनों में पंडो जनजाति के 5 लोगों की खून की कमी से मौत,

Date:

BREAKING NEWS: बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर इलाके में 12 दिनों में पंडो जनजाति के 5 लोगों की खून की कमी से मौत हो गई है. मंत्री रामविचार नेताम के इलाके में हुए इन मौतों पर समाज के प्रमुख ने सरगुजा संभागायुक्त से जांच के साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

जनजाति समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष उदय पण्डो ने सरगुजा संभागायुक्त को लिखे पत्र में बलरामपुर जिला के रामचंद्रपुर ब्लॉक में 12 दिनों के अंदर पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति 5 सदस्यों की खून की कमी से मौत का जिक्र किया है. उन्होंने पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के विकास के लिए संचालित योजनाओं के केवल कागजों में सिमटे रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनजाति के लोगों की खून कम, बुखार, टीबी के अलावा प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो रही है.

खून की कमी से पंडो जनजाति के जिन लोगों की मौत की बात कही जा रही है, उनमें तालकेश्वरपुर निवासी किसमतिया पण्डो (32 वर्ष) पति रामदेव पण्डो, धौनी निवासी कलापति पण्डो पति राजेंद्र पण्डो (38 वर्ष), पीपरपान निवासी फूलकुंवर पण्डो पति नंदकेश्वर पण्डो (55 वर्ष),टाटीआगर निवासी रामबसावन पण्डो पिता बासदेव पण्डो (50 वर्ष) और ओरंगा निवासी सुरेंद्र पण्डो पिता रामदेव पण्डो (23 वर्ष) शामिल हैं.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACID ATTACK: नाबालिग पर एसिड अटैक, हालत गंभीर! 

CG Acid Attack: Acid Attack on Minor; Condition Critical! CG...

RAIPUR MURDER CASE : जीजा बना जल्लाद!

RAIPUR MURDER CASE : Brother-in-law turns executioner! रायपुर. रायपुर से...

RAIPUR PETROL CRISIS : 15 से ज्यादा पेट्रोल पंप सूखे…

RAIPUR PETROL CRISIS : More than 15 petrol pumps...