CG BREAKING : पटवारी गिरफ्तार, प्रशिक्षु IAS अधिकारी से विवाद मामले ने पकड़ा तूल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Patwari arrested, dispute with trainee IAS officer and SDM escalates.

दंतेवाड़ा। एसडीएम और पटवारी के बीच कथित मारपीट का मामला थाना पहुंच गया है। पटवारी किशोर दीवान का आरोप है कि एसडीएम के गनमैन ने उसके साथ हाथापाई की है। मामला दंतेवाड़ा जिले के एसडीएम कार्यालय में भैरमबंद में पदस्थ पटवारी किशोर दिवान और एसडीएम जयंत नहाटा के बीच विवाद का है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

पूरा मामला 6 महीने पहले भैरमबन्द से कटेकल्याण ट्रांसफर से जुड़ा हुआ है, जहां पटवारी का आरोप है कि लगातार उसका 6-6 महीने में दंतेवाड़ा से भैरमबंद और फिर कटेकल्याण अल्प अवधि में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह जब जानने एसडीएम चैम्बर गया तो गनमैन ने मारपीट की।भैरमबंद हल्का के पटवारी किशोर दीवान के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। गुरुवार की शाम पटवारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन पर गैर जमानतीय धारा लगी है।

मामले में एसडीएम जयंत नाहटा ने जानकारी दी कि पटवारी किशोर दीवान के खिलाफ 40 शिकायतें पैसा लेने की ग्रामीणों ने की थी, जिसके बाद जांच के बाद उसका ट्रांसफर किया गया। पूरे मामले में विभागीय जांच भी चल रही है। घटना वाले दिन मेरे चैम्बर में पटवारी ने गुस्से में अमर्यादित भाषे को प्रयोग किया था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी और चौकीदार ने उन्हें पकड़कर चैम्बर से बाहर लाया। इस बीच दोनों में विवाद हुआ।

जानकारी के मुताबिक हल्का नंबर चार में दस वर्ष से जमे पटवारी किशोर दीवान के विरुद्ध आय-जाति और भूमि सबंधी मामलों में पैसे की मांग करने का आरोप लगा। जमीन दलाली में लिप्त होने, मंदिर व धार्मिक कार्यो में हस्तक्षेप करने के साथ भ्रष्टाचार के दर्जनों शिकायत पर तहसीलदार की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी की रिपोर्ट पर एसडीएम व प्रशिक्षु आइएएस जयंत नाहटा ने पटवारी का स्थानांतरण कटेकल्याण कर दिया। अपने इसी ट्रांसफर से नाराज पटवारी ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर इस कार्रवाई को अनुचित बताया और विवाद करने लगा।

इस पर एसडीएम ने उसे कार्यालय से बाहर निकलवा दिया है। पटवारी दीवान के अनुसार उसका छह माह के भीतर दूसरी बार स्थानांतरण किया गया है। इसके विरुद्ध अपील करने वे एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे, पर एसडीएम ने उन्हें चैंबर से जाने के लिए बोला। इसके बाद गार्ड को बुलावा कर पिटाई करवाई और कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इस प्रकरण में कार्यालय के गार्ड ने भी पटवारी किशोर दीवान के विरुद्ध कोतवाली थाना में लिखित शिकायत की है, जिसमें पटवारी के विरुद्ध कार्यालय आकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और विवाद करने के आरोप लगाए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related