CG BREAKING : 7 लोगों की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रेलर से जा टकराई यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Painful death of 7 people, a bus full of passengers collided with a standing trailer, there was a cry

कोरबा। कोरबा जिले के नेशनल हाईवे 130 में आज सुबह 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। रायपुर से सीतापुर जा रही तेज़ रफ्तार मेट्रो बस बांगो थाना क्षेत्र के मड़ई के पास खड़े ट्रेलर से जा टकराई, टक्कर इतनी तेज थी कि बस के एक तरफ के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुए हैं। मृतकों में 3 पुरुष समेत 2 महिला व बच्चे शामिल हैं। बांगो पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मडई घाट के समीप यह हादसा हुआ। मेट्रोस्टार बस एक खड़ी ट्रेलर को सामने से आ रही कार से बचने के प्रयास में बाएँ साइड से टक्कर मारी।

हादसे में अब तक 7 लोगों के मौत की खबर है। घायलों का प्रारंभिक इलाज पौड़ी अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य दो व्यक्तियों को कोरबा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर बांगो पुलिस और एंबुलेंस पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेज।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related