CG BREAKING : 8 BJP नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी, कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस का एक्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Notice issued against 8 BJP leaders, police action on Congress complaint

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बिरनपुर मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। जिसके बाद भाजपा नेताओं को नोटिस जारी किया गया है। वहीं इस मामले में सोमवार 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक जवाब मांगा गया है।

कांग्रेस ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो गुटों के झगड़ों के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण लगातार धार्मिक विद्वेष भड़काने वाला बयान दे रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तो छत्तीसगढ़ की संज्ञा पाकिस्तान और तालिबान से करके राज्य के जनमानस की भावनाओं को आहत कर सांप्रदायिक उन्माद भड़काने का प्रयास कर चुके हैं। भाजपा के अधिकृत ट्वीटर हैंडल और भाजपा के कई नेताओं के ट्विटर हैंडल और प्रदेश भाजपा के अधिकृत हैंडल BJP4CGState से भी लगातार विद्वेष भड़काने वाला पोस्ट किया गया है।

इन्हें जारी हुआ नोटिस

1. सुनील एस पिल्लई- प्रदेश आईटी सेल प्रभारी (बीजेपी छत्तीसगढ़ ट्विटर हैंडल)

2. संजय श्रीवास्तव -भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

3. केदार नाथ गुप्ता -भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष

4. योगी साहू- मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा

5. कमल शर्मा- विभाग संयोजक भाजपा युवा मोर्चा

6. शुभांकर -भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष डीडी नगर

7. नंदन जैन- कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा

8. बिट्टू पानीग्रही- भाजपा कार्यकर्ता

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related