CG BREAKING : कोतवाली के बाथरूम में मिली NHM कर्मी लाश, लापता पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस कर रही थी पूछताछ…

Date:

CG BREAKING : बलरामपुर। हिरासत में लिए गए एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली थाना के बाथरुम में लाश मिली है. घटना के बाद से एक ओर जहां कोतवाली के पुलिसकर्मी नदारत हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा मचा दिया है.

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के NHM शाखा में पदस्थ संतोषी नगर निवासी गुरुचंद मंडल की पत्नी बीते दस दिनों से लापता है. इस बात की शिकायत गुरुचंद मंडल ने कोतवाली में की थी, लेकिन पुलिस ने उसके ही ऊपर ही शक करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. पुलिस ने केवल गुरुचंद ही नहीं बल्कि उसके पिता को भी हिरासत में रखे हुए है.

इस बीच गुरुचंद मंडल की कोतवाली के बाथरूम में गमछे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस वाले मृतक की लाश तक परिजनों को देखने के लिए नहीं दे रहे हैं, जिससे उनका शक और गहरा हो रहा है. मामले में स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम स्मृति एक्का ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related