CG BREAKING : जेल में फिर लापरवाही, चारदीवारी फांद 2 विचाराधीन कैदी फरार …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Negligence again in jail, boundary wall jumps, 2 undertrials absconding …

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में जिला जेल से दो विचाराधीन कैदी जेल की चारदीवारी फांदकर फरार हो गए हैं। इससे पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस टीम दोनों कैदियों की तलाश में जुट गई है। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। फरार कैदियों का नाम विकास कुमार यादव और शिवकुमार बताया जा रहा है। विकास कुमार यादव पर हत्या और शिवकुमार पर दुष्कर्म का आरोप है।

किया जा रहा नए बैरक का निर्माण –

मिली जानकारी के अनुसार, जेल में लगातार कैदियों की संख्या बढ़ने के बाद बैरक क्रमांक 4 और 5 के सामने दो नए बैरक का निर्माण किया जा रहा था। इसके लिए रखे घोड़ी (सीढ़िया) का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस टीम बनाकर कैदियों की तलाश में जुटी हुई है। पूरे मामले में बालोद पुलिस जांच कर रही है कि आखिर 23 फीट की दीवार आरोपियों ने कैसे फांद ली और फरार होने में सफलता प्राप्त कर ली है। वहीं इस पूरे मामले में अब आला अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related