CG BREAKING : विधायक ईश्वर साहू ने सदन में मांगा न्याय, गृहमंत्री ने बिरहनपुर मामले में CBI जांच का किया ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: MLA Ishwar Sahu demands justice in the House, Home Minister announces CBI investigation in Birhanpur case

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ईश्वर साहू ने बिरनपुर में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने की ओर गृह मंत्री का ध्यानाकर्षित कराया। कहा कि 36 आरोपियों का नाम दिया था 12 को ही गिरफ्तार किया गया बाकी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने अब तक की कार्यवाही की जानकारी दी। 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचना जारी है, चालान भी पेश कर दिया गया है।

ईश्वर ने कहा की अंजोर यदू की वजह से माहौल बिगड़ा उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। ऐसा पहली बार हो रहा है कि मृतक के पिता विधायक के रूप में ये मामला उठा रहे। ईश्वर ने पूछा की गांव के विशेष समुदाय के लोगों से हथियार जब्त क्यों नहीं किया गया।

मंत्री ने कहा कि गांव में कोई अवैध नहीं है। एक बार फिर से गांव में तलाशी की जाएगी। ईश्वर ने पूछा कि मुझे जब तक न्याय जब तक मिलेगा। गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि ईश्वर से आपको न्याय मिलेगा और उसके लिए जो भी कार्रवाई करनी होगी हो की जाएगी।

ईश्वर ने पूछा कि क्या इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी। गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले SIT की जांच की जा रही है। गृहमंत्री ने इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की घोषणा की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related