CG BREAKING : बहुचर्चित काजल हत्याकांड के आरोपी ने की आत्महत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Accused in the famous Kajal murder case commits suicide

रायगढ़। रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोईरदादर निवासी युवक के अज्ञात कारणों से पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। मृतक युवक रायगढ़ के बहुचर्चित काजल मसंद हत्याकांड में शामिल था, जो सात माह पहले ही बेल पर बाहर आया था। इधर, मृतक की मां ने कुछ लोगों पर उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का संदेह व्यक्त किया है।

यह है मामला –

मिली जानकारी के अनुसार बोईरदादर डीपापारा मित्रभानु सोनवानी ने मंगलवार की देर रात तकरीबन 12 बजे खुद को फांसी लगाई। बुधवार की सुबह परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद चक्रधर नगर पुलिस को सूचित किया गया। इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक के शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

स्वास्तिक विहार काजल मसंद हत्याकांड में शामिल था मृतक –

14 जून 2023 को घटित रायगढ़ के स्वास्तिक विहार में हुए बहुचर्चित काजल मसंद हत्याकांड में मृतक भी आरोपी था, जो 7 माह पूर्व ही बेल पर जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि मृतक मित्रभानु सोनवानी बेल पर बाहर तो आ गया लेकिन काजल मसंद हत्याकांड की न्यायालय में चल रही पेशी में उपस्थित होने की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। वहीं मृतक मित्रभानु की मां ने कुछ लोगों पर उसके बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related