CG BREAKING : ढाई-ढाई साल पर छलका मंत्री टीएस सिंहदेव का दर्द, कह डाली ऐसी बात ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Minister TS Singhdev’s pain spilled over two and a half years, said such a thing ..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का दर्द उस समय छलका उठा जब उनसे चुनाव लड़ने के संबंध में पूछा गया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो परिस्थितियां बनी है, उससे मन दबा-दबा है। दबे मन में चुनाव लड़ने की भावना नहीं है। लोगों के लिए कुछ करने की बात हमेशा से मन में रहती है, लेकिन काम असरदार नहीं हो रहा, तो सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा मैने जिस उद्देश्य से घोषणा पत्र बनाया, उसको लागू करने में असरदार साबित नहीं हो पा रहा है।

मंत्री TS सिंहदेव के बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- TS सिंहदेव प्रदेश और देश के वरिष्ठ नेता है। वरिष्ठ मंत्री का इस प्रकार का अपना दुख व्यक्त करना संसदीय कार्य में कुठाराघात है। कांग्रेस पार्टी को इस पर विचार करना चाहिए। जब मंत्री दुखी है, तो आप समझ सकते हैं जनता कितनी दुखी होगी। मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों से भेंट मुलाकात करना चाहिए। अपने मंत्रियों की बात सुनकर समस्या का निराकरण कर दो।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related