CG BREAKING : सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच नोकझोंक से सदन गरमाया, कानून व्यवस्था पर BJP ने दिया स्थगन प्रस्ताव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: House heated up due to tussle between ruling party and opposition, BJP gave adjournment motion on law and order

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच नोकझोंक से सदन गरमाया हुआ है. कानून व्यवस्था पर बीजेपी ने स्थगन प्रस्ताव दिया. बीजेपी ने काम रोककर स्थगन पर चर्चा कराए जाने की मांग की. इस दौरान भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. सदन की कार्यवाही दोबारा शुरु हुई.

बृजमोहन ने लखमा से कहा – आप भी टारगेट में आ गए हो –

बीजेपी बृजमोहन अग्रवाल ने बस्तर में नक्सली घटनाएं बढ़ने की बात कही. उन्होंने कहा, कांग्रेस के भी 18 लोगों की हत्या हुई है, शर्म करो. इस पर सत्ता पक्ष के सदस्य भड़के. इसके बाद बीजेपी सदस्यों ने स्थगन पर चर्चा की मांग की. बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री कवासी लखमा से कहा, आप भी टारगेट में आ गए हो. इस पर मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के शासन काल में हमारे नेताओं को चुन-चुन कर मारा गया. भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई.

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई. बीजेपी विधायक स्थगन कराने की मांग पर अड़े हैं. सदन में सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच नोकझोंक जारी है. विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, जहां बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं, जहां पुलिसकर्मी मारे जा रहे, ऐसे विषय पर भी इस सदन में चर्चा नहीं होगी?

धर्मांतरण की आग में जल रहा बस्तर : सौरभ सिंह –

बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने कहा, बस्तर धर्मांरण की आग में लगातार जल रहा है. आदिवासी सभ्यता खतरे में पड़ गया है. राजनीतिक हत्याएं हो रही है. इस मुददे को लेकर सदन में बीजेपी विधायकों ने जमकर नारेबाजी की. विपक्षी सदस्य गर्भगृह में उतरकर नारेबाजी की. आसंदी ने स्थगन प्रस्ताव आग्राह्य किया. सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित की गई. स्थगन प्रस्ताव पर तीसरी बार सदन की कार्रवाई स्थगित हुई.

प्रदेश का लोकतंत्र, लहूतंत्र में बदल गया : शिवरतन –

इससे पहले बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा, बस्तर के आदिवासी लगातार हिंसा के शिकार हो रहे हैं. प्रदेश का लोकतंत्र, लहूतंत्र में बदल गया है. अराजक स्थिति बन गई है. आदिवासी वर्ग को धर्मांतरण की आड़ में समाप्त करने की साजिश चल रही है. धर्मांतरण का विरोध करने और रोकने वालों की टार्गेट किलिंग की जा रही है. नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर में बीजेपी नेताओं की हत्या हो रही है. इन सारी घटनाओं के पीछे मिशन की भूमिका आ रही है. थानों में घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही.

सरकारी संरक्षण में हो रहा धर्मांतरण : अजय चंद्राकर –

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सरकार बस्तर की पूरी डेमोग्राफी बदल रही है. बस्तर में अघोषित आपातकाल लग गया है. ये सरकार टार्गेट किलिंग के आधार पर चुनाव लड़ना चाह रही है. नक्सली गतिविधियों में तेजी आई है. विरोध करने वालों के खिलाफ रासुका लगाने की धमकी दी जा रही है. सरकारी संरक्षण में धर्मांतरण कराया जा रहा है. बस्तर धर्मांतरण का गढ़ बन गया है. सत्तापक्ष ने विपक्ष के आरोपों पर नाराजगी जताई. सदन में सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच तनातनी का माहौल रहा.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related