CG BREAKING : नान घोटाले में फंसे पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Hearing on anticipatory bail of former Advocate General Satish Chandra Verma, trapped in Naan scam, completed.

रायपुर। नान घोटाले को लेकर हुए FIR के बाद पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत पर कोर्ट में सुनवाई खत्म हो गई है। ACB/EOW की विशेष कोर्ट मे यह सुनवाई हुई और कोर्ट ने इस पर फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।

गौरतलब है कि EOW ने 4 नवंबर को सतीश चंद्र वर्मा के खिलाफ नई FIR दर्ज की थी। EOW ने वर्मा के अलावा रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। 2015 में दर्ज नान घोटाले में आरोप है कि तीनों पर प्रभावों का दुरुपयोग कर गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास किया है। इसी मामले में 2019 में ईडी ने भी केस दर्ज किया है, जिसकी जांच चल रही है।

गवाहों पर दबाव बनाया, बयान बदलवाने की कोशिश –

EOW (राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने ED की ओर से भेजे गए प्रतिवेदन के बाद FIR की है। डॉ. आलोक और अनिल टुटेजा पिछली सरकार में प्रभावशाली माने जाते थे। इन अधिकारियों का 2019 से लगातार सरकार के संचालन नीति निर्धारण और अन्य कार्यों में खासा दखल था। शासन के महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापना और स्थानांतरण में भी उनका हस्तक्षेप होने की चर्चा थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related