CG BREAKING : महिला इंजीनियर ने की आत्महत्या, पूर्व डिप्टी कलेक्टर सहित 4 गिरफ्तार

Date:

CG BREAKING: Female engineer commits suicide, 4 including former deputy collector arrested

रायपुर। बहु की आत्महत्या मामले में पूर्व डिप्टी कलेक्टर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या मामले में मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ससुर, बैंक मैनेजर पति, टीचर ननंद समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी बहू इंजीनियर थी और चार साल पहले उसकी शादी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार दिन उसका पति भोपाल से ट्रेनिंग कर लौटा था। रात में खाना बनाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने परिवारवालों से माफी मांगी है और अपनी बच्ची का ख्याल रखने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक जीआर महिलाने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर हैं और उनका परिवार तिफरा के यदुनंदन नगर में रहता है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर और उसके परिवार वाले मृतिका को कम दहेज लेकर आने के नाम पर प्रताड़ित करते थे। जिसके बाद पति द्वारा और ससुराल पक्ष द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता था जिसके बाद खाने को लेकर विवाद के बाद महिला ने शादी के सालगिरह के दिन ही फांसी को गले लगा लिया।

शादी की सालगिरहा के दिन बेटी की मौत की खबर मिलते जांजगीर जिले के पामगढ़ से बिलासपुर पहुंचे हेडमास्टर राजकुमार जांगड़े ने घटना की सूचना स्थानीय थाने में दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटी और दो बेटे हैं, जिनमें दूसरे नंबर की बेटी युक्तिरानी थी, जो इंजीनियर थीं। उन्होंने उसकी शादी यदुनंदननगर निवासी रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर जीआर महिलाने के बेटे रविकांत से 24 जनवरी 2019 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ किया था। उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज में बाइक, गहने और नगदी पैसे सहित सबकुछ दिया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related