CG BREAKING : रोजगार गारंटी में काम करने के दौरान हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, लापरवाही की जिम्मेदार कौन ?

Date:

CG BREAKING: Death of an elderly woman in an accident while working in employment guarantee, who is responsible for negligence?

कबीरधाम। रोजगार गारंटी में काम करने के दौरान बड़ा पत्थर गिरने से बुजुर्ग महिला को सिर और पैर में गंभीर चोट आई. जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने सरपंच-सचिव और रोजगार सहायक को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

बता दें कि, ग्राम पंचायत डोंगाईटोला के आश्रित ग्राम बरकोही गांव-गांव मनरेगा योजना के तहत रोजगार गांरटी का काम चल रहा था. जहां बुजुर्ग महिला काम कर रही थी. उसी दौरान महिला के सिर और पैर पर ऊपर से गंभीर चोट आई थी. वहीं परिजन सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर काम कराने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. घटना सामने आने के बाद भोरमदेव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

वहीं एसपी डॉ लाल उमेद ने बताया कि, बरकोही गांव में रोजगार गारंटी का काम चल रहा था. महिला काम कर रही थी. अचानक ऊपर से बड़ा पत्थर गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई थी. डायल 112 के टीम ने जिला हॉस्पिटल लाया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई और मामले की जांच की जा रही.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related