CG VIDHANSABHA : धान गायब होने के आरोप पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष गर्भगृह में उतरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIDHANSABHA : Uproar in the Assembly over the allegation of missing paddy, opposition entered the sanctum sanctorum

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को धान खरीदी और भंडारण को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकारी गोदामों में रखा धान गायब हो रहा है और इसे चूहों के खाने की बात कहकर मामला दबाया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष Charandas Mahant ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए कहा कि किसानों का धान चूहों के खाने की खबरें सामने आ रही हैं, इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। उनके समर्थन में कई विपक्षी विधायकों ने भी सरकार को घेरा।

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 22 लाख 71 हजार क्विंटल धान की कमी सामने आ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कर्मचारी अपनी गलती छिपाने के लिए चूहों को बदनाम कर रहे हैं।

वहीं खाद्य मंत्री Dayal Das Baghel ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 लाख किसानों से करीब 149 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है और किसानों को 46 हजार 277 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

मंत्री ने यह भी बताया कि धान को चूहों के खाने की बात गलत है और पूरे मामले में 78 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

हालांकि सभापति ने विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंच गए और सदन में जमकर हंगामा किया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...