PUNJAB POLITICS: BJP-SAD के बीच फिर होगा गठबंधन? अटकले हुई तेज! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Punjab Politics: Will the BJP and SAD form an alliance again? Speculation intensifies!

 

 

PUNJAB POLITICS: शिअद नेता और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी  और शिरोमणि अकाली दल  के बीच एक बार फिर गठबंधन की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

संगरूर में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरसिमरत कौर बादल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने स्किल्ड यूनिवर्सिटी की मांग रखी है। यह तो छोटे-छोटे काम हैं। गुरु साहिब की मेहरबानी हो और अगर पहले की तरह ऐसे समझौते बनें, जिनसे दिल्ली से विकास के काम पंजाब तक पहुंचें तो प्रदेश में बड़े विकास कार्यों की नींव रखी जाएगी।

हालांकि, हरसिमरत कौर बादल ने भाजपा और शिअद के बीच संभावित गठबंधन को लेकर सीधे तौर पर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की।

उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तार से बोलने से परहेज करते हुए कहा कि इस बारे में घोषणा करना उनका काम नहीं है और समय आने पर सब कुछ लोगों के सामने आ जाएगा।

उनके इस बयान को भाजपा और अकाली दल के बीच संभावित राजनीतिक समझौते के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related