BREAKING : DPS स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी ! आनन-फानन में खाली कराया गया स्कूल ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING : Threat to blow up DPS school with bomb! The school was evacuated in a hurry.

नई दिल्ली। मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, स्कूल ने करीब 8 बजकर 10 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।

सूत्रों ने कहा, स्कूल को खाली करा लिया गया है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इससे पहले 12 अप्रैल को भी इसी तरह की धमकी के बाद दिल्ली के एक निजी स्कूल को खाली करा लिया गया था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related