CG BREAKING : मां और 2 साल की मासूम बेटी का शव फांसी के फंदे पर मिला लटका, पति बोल ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Dead body of mother and 2-year-old innocent daughter found hanging, husband speaking ..

बिलासपुर। बिलासपुर में बंद कमरे में मां और उसकी 2 साल की मासूम बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटकते मिला है। मासूम बच्ची को पहले फंदे पर लटका कर महिला ने आत्महत्या की है। ऐस आशंका पुलिस ने जताई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

ग्राम अमने निवासी गीता यादव पति दिनेश (30) गृहणी थी। उसके पति के पास खुद की स्कॉर्पियो हैं, जिसे वह किराए पर चलाता है। संयुक्त परिवार में गीता के ससुर, सास, जेठ, देवर सभी साथ रहते हैं। महिला की सास व जेठानी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए हैं। शुक्रवार को पति दिनेश सुबह से बुकिंग पर मध्यप्रदेश के अमरकंटक गया था। वहीं, जेठ भी खेत में काम करने गया था और देवर किसी काम से खैरझिटी गांव गया था।

गाय-भैंस बांधने वाले कमरे में दी जान –

महिला का ससुर दूध बेचने कोटा गया था। घर में महिला अपनी दो साल की बेटी कविता के साथ थी। दोपहर को उसका ससुर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। तब बहू और पोती पर उसका ध्यान नहीं गया।

बाद में जेठ आया तो उसकी नजर महिला के कमरे की ओर गई। बहू का कमरा खुला था, पर अंदर कोई नहीं था। उसने इधर-उधर देखा पर मां बेटी का पता नहीं चला। फिर उसने पिता को जाकर बताया। दोनों ने पता लगाया, तब मालूम हुआ कि गाय-भैंस बांधने का कमरा भीतर से बंद था। उन्होंने अंदर झांककर देखा तो गीता व मासूम बच्ची कविता का शव अलग-अलग फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

गांव के लोगों की जुटी भीड़, पुलिस भी पहुंची –

इस घटना की जानकारी उन्होंने पड़ोसियों को दी। देखते ही देखते गांव में यह खबर फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच ग्रामीणों ने कोटा पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने दिनेश और महिला के मायके वालों को फोन पर खबर दी। रात में पति के साथ ही मायके वाले भी गांव पहुंच गए थे। शनिवार की सुबह शव को परिजनों की मौजूदगी में उतारा जाएगा।

पति ने कहा- सब कुछ ठीक था –

पुलिस ने महिला के पति दिनेश से पूछताछ की तो बताया कि वह सुबह जब गाड़ी लेकर गया तो सब कुछ ठीक था। गीता ने उसे नाश्ता देकर भेजा था। पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मायकेवालों से पूछताछ के बाद भी घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KASHMIR CLOUDBURST: अनंतनाग में बादल फटने से मची भारी तबाही! 

KASHMIR CLOUDBURST: Cloudburst causes massive devastation in Anantnag!     KASHMIR CLOUDBURST:...

RATANPUR MURDER CASE : डैम के चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या! 

Ratanpur Murder Case: Dam watchman beaten to death!       रतनपुर। बिलासपुर...