RATANPUR MURDER CASE : डैम के चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ratanpur Murder Case: Dam watchman beaten to death!

 

 

 

रतनपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित खुटाघाट डैम के एक चौकीदार की रविवार देर रात लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब दो चौकीदार बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मारी और फिर उसमें सवार हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक चौकीदार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, जबकि दूसरे की खेत में दौड़ाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कर्रा निवासी तिरिथ राम यादव और मेलनाडीह निवासी श्याम सिंह पोर्ते खुटाघाट डैम में चौकीदारी का काम करते हैं। रविवार रात करीब 9 बजे दोनों बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान नवागांव महुआ डबरी के पास पीछे से आई एक स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 लोगों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर टक्कर मार दी। दोनों के सड़क पर गिरते ही हमलावर लाठी-डंडों के साथ उन पर टूट पड़े। इस अचानक हुए हमले के बीच श्याम सिंह पोर्ते किसी तरह मौके से भागने में सफल रहे, जबकि तिरिथ राम यादव जान बचाने के लिए खेत की ओर भागे। आरोपियों ने पीछा कर उन्हें खेत में पकड़ लिया और पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची, लेकिन काफी अंधेरा होने के कारण शव नहीं मिल सका। सोमवार सुबह खेत से तिरिथ राम यादव का शव बरामद किया गया, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि कुछ दिन पहले खुटाघाट डैम में मछली पकड़ने को लेकर चौकीदारों और कुछ अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस इसी पुरानी रंजिश को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है और पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related