CG BREAKING : बालिका गृह के बाथरूम में मिली फांसी पर लटकी छात्रा की लाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Dead body of a hanging student found in the bathroom of the girls’ home.

कोरबा। सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बालिका गृह में एक बालिका ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना बालिका गृह के प्रबंधन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बालिका की उम्र लगभग 16 साल थी। आत्महत्या क्यों की इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि बालिका गृह में बालिका ने शौचालय में फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कार्रवाई में जुट गई है। सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related